ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-स्टोर कीपर-2016 भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 25 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी।
OSSC DV Admit Card 2022: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-स्टोर कीपर-2016 भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन प्रक्रिया के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस प्रक्रिया के लिए चयनित हुए हैं, वह ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन नंबर का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
OSSC DV Admit Card 2022: 25 को होंगे दस्तावेजों के सत्यापन
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-स्टोर कीपर-2016 भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 25 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, परीक्षा के केंद्र और परीक्षा से जुड़े अहम दिशानिर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के समय इनका पालन करना न भूलें।