उत्तर प्रदेश में अभ्यर्थियों को उपनिरीक्षक (SI), प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के 9,534 पदों पर निकाली गई भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम का इंतजार बना हुआ है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित किए गए इस एग्जाम को सम्पन्न हुए एक महीने से भी अधिक दिनों का समय गुजरने वाला है लेकिन एग्जाम के फाइनल रिजल्ट के संबंध में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना मिलती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मन में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। अनुमान है कि मार्च अंत तक यूपीएसआई परीक्षा परिणाम का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स के लिए इन दिनों सफलता द्वारा FREE Current Affairs - Download Now कोर्स चलाया जा रहा है, जिसे उम्मीदवार केवल दिए गए लिंक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं।
न्यूनतम कितने प्रतिशत लाने होंगे अंक
यूपीपीआरपीबी द्वारा सबइंस्पेक्टर (SI) समेत कई अन्य पदों पर कराई जाने वाली भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, लिखित परीक्षा के प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 35 पर्सेंट व कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में विफल रहने वाले अभ्यर्थी भर्ती के अलगे चरण के लिए पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थी को यह अंक नॉर्मलाइजेशन के बाद हासिल करने होंगे। इस नियम को और अधिक स्पष्टता से समझने के लिए कैंडिडेट्स को भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना को देख लेना चाहिए।
पिछली भर्ती में कितने पद रह गए थे खाली
उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक समेत कई अन्य पदों की सीधी भर्ती-2016 का अंतिम परिणाम देखने पर पता चलता है कि 3,307 पदों के लिए निकली गई भर्ती में 6,30,926 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें 2,485 अभ्यर्थी ही अपनी योग्यता साबित कर पाए थे। यानी 822 पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गए थे। इस भर्ती के अंतगर्त नागरिक पुलिस पुरुष के लिए 2400 पदों पर भर्ती निकली थी। इसमें 1943 अभ्यर्थी ही दरोगा बनने के योग्य पाए गए। जबकि नागरिक पुलिस महिला के लिए 600 पदों के लिए भर्ती निकली थी। इसमें केवल 305 महिलाएं ही योग्य पाई गईं थीं। ऐसे में अब 9,534 पदों पर आवेदन करने के बाद एग्जाम में शामिल हो चुके अभ्यर्थियों को अपनी शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, आदि की तैयारी पहले से ही पूरी रखनी होगी।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।