पात्रता मानदंड
आयु सीमा- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों को ओडिशा काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड वोकेशनल ट्रेनिंग से मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और प्रमाणपत्र सत्यापन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा अस्थायी रूप से जून-अगस्त 2024 में आयोजित होने वाली है।