फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NVS Recruitment 2024: टीजीटी, पीजीटी के 500 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक; समय रहते कर दें आवेदन

Sun, 21 Apr 2024 01:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NVS Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय समिति (NVS), भोपाल में पीजीटी एवं टीजीटी के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की तिथि काफी नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर आवेदन कर दें।
विज्ञापन
NVS Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NVS TGT, PGT Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए नवोदय विद्यालय समिति (NVS), भोपाल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, यहां पीजीटी एवं टीजीटी के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। गौरतलब है कि आवेदन की अंतिम तिथि भी काफी नजदीक है। लिहाजा समय रहते अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। आवेदन करने के लिए आपको एनवीएस भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

विज्ञापन


नवोदय विद्यालय समिति (NVS), भोपाल की टीजीटी, पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन गूगल लिंक से आवेदन पत्र भर सकते हैं। यहां आप आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं -

विज्ञापन

NVS Bhopal TGT-PGT Recruitment 2024: आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा एक्स एनवीएस टीचर के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2024 के अनुसार की जाएगी। पात्रता मानदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन अवश्य कर लें।

NVS Vacancy 2024: कितना मिलेगा वेतन

पीजीटी पदों पर चयनित होने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनकी पोस्टिंग नॉर्मल स्टेशन पर होगी, उन्हें 35,750 रुपये प्रति महीना एवं हार्ड स्टेशन के लिए 42,250 रुपये प्रति महीना वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, टीजीटी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नॉर्मल स्टेशन के लिए 34,125 रुपये प्रति माह और हार्ड स्टेशन के लिए 40,625 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

NVS Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

एनवीएस भोपाल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, उसमें दिए गूगल लिंक पर क्लिक करके मांगे गए सभी विवरण सही-सही भरकर सबमिट कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें