फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTPC Recruitment 2021: यहां निकली हैं 200 से ज्यादा नौकरियां, सैलरी 1 लाख से अधिक

Wed, 24 Feb 2021 02:11 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एनटीपीसी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

NTPC Recruitment 2021: नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने एनटीपीसी भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की है। ये अधिसूचना एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, एनटीपीसी को  स्टेशनों एवं परियोजनाओं में शिफ्ट प्रचालन के लिए असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट की आवश्यकता है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एनटीपीसी की वेबसाइट ntpccareers.net के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत आज से ही हो गई है।  इन नौकरियों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर माह  1,20,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। अगली स्लाइड में इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानिए

सरकारी नौकरियों का लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

2 of 4
एनटीपीसी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

महत्वपूर्ण तिथियां -

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 24 फरवरी, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 10 मार्च, 2021 

आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए यह प्रक्रिया नि:शुल्क रखी गई है। 

विज्ञापन

3 of 4
एनटीपीसी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

पदों का विवरण - 

कुल पद - 230

1. असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 200 पद  
  • इलेक्ट्रिकल - 90 पद
  • मैकेनिकल - 70 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटेशन - 40 पद
2. असिस्टेंट केमिस्ट के कुल 30 पद
विज्ञापन

4 of 4
एनटीपीसी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

आयु सीमा - इन पदों पर आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।  

शैक्षणिक योग्यता - 

  • असिस्टेंट इंजीनियर - अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटेशन विषयों में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री होना आवश्यक है। 
  • असिस्टेंट केमिस्ट - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ केमिस्ट्री विषय में एमएससी करने वाले छात्र इसके लिए योग्य अभ्यर्थी होंगे। 

अनुभव - 

  • असिस्टेंट इंजीनियर - थर्मल अथवा गैस पावर प्लांट में प्रचालन/ अनुरक्षण/ इरेक्शन/ निर्माण/ इंजीनियरिंग में न्यूनतम 1 वर्ष का अर्हता उपरांत अनुभव होना अनिवार्य है। //
  • असिस्टेंट केमिस्ट - जल उपचार संयंत्र प्रणाली एवं जन विश्लेषण बॉयलर वाटर रसायन में न्यूनतम एक वर्ष का अर्हता उपरांत अनुभव होना चाहिए। 
चयन प्रक्रिया - ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह परीक्षा दो हिस्सों में होगी। पहला सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और दूसरा एप्टीट्यूड टेस्ट। अभ्यर्थियों का दोनों भागों में पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें