फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NLCIL Recruitment 2024: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन में 500+ पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sat, 24 Aug 2024 12:07 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NLCIL Recruitment 2024: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन में  ग्रेजुएट और तकनीशियन डिप्लोमा अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
NLCIL Recruitment 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NLCIL Recruitment 2024: एनएलसीआईएल, कोयला मंत्रालय के तहत एक नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - nlcindia.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त, 2024 से शुरू है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 सितंबर, 2024 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 505 पदों को भरना है। जिनमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए 197 और गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अपरेंटिस के लिए 155 वहीं तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के लिए कुल 153 रिक्तियां आरक्षित है।

शैक्षणिक योग्यता

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अपरेंटिस: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक डिग्री होनी चाहिए।
गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अपरेंटिस: आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रासंगिक क्षेत्रों में पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस: मान्यता प्राप्त राज्य परिषद, तकनीकी शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक डिप्लोमा आवश्यक है।
 

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। अंकों की गणना जारीकर्ता विश्वविद्यालय या संस्थान के दिशानिर्देशों के अनुसार की जाएगी। बराबरी की स्थिति में, जन्मतिथि के आधार पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nlcindia.in. पर जाएं।
  • इसके बाद आपको नवीनतम नौकरी विकल्प एनएलसीआईएल भर्ती 2024 पर आना होगा।
  • यह सारी प्रक्रिया करने के बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब उम्मीदवार को अपने जीमेल खाते से पंजीकरण करना होगा।
  • यह सारी प्रक्रिया करने के बाद उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अंत में आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें