फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS Recruitment 2021: प्रभारी पद के लिए आवेदन का आखिरी मौका, सेवानिवृत्त प्राचार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

Mon, 06 Sep 2021 03:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS Recruitment 2021 last date to apply: एनआईओएस यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग स्नातक से पूर्व स्तर यानी उच्च माध्यमिक स्तर कक्षा 12वीं तक के शिक्षार्थियों के ओपन स्कूल परीक्षा कार्यक्रम का संचालन करता है।
विज्ञापन
एनआईओएस भर्ती 2021 - फोटो : प्रिंट शॉर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) द्वारा यहां जारी एक नोटिस के अनुसार, सेवानिवृत्त प्राचार्य और उप-प्राचार्य अब राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के नोडल अध्ययन केंद्रों में समन्वयक या प्रभारी के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीओई यानी शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन मॉड्यूल 06 सितंबर, 2021 को देर शाम तक खुला रहेगा। ध्यान देने योग्य बात यह है कि भर्ती भले ही रिटायर्ड प्रधानाचार्यों के लिए है लेकिन उनकी उम्र 30 अगस्त, 2022 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, सेवानिवृत्त व्यक्तियों की नियुक्ति पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर होगी। अनुबंध नियुक्ति अधिमानतः एक विशेष जिले के लिए होगी, जिसके लिए आवेदन किया गया है और जहां भी रिक्तियां हैं, वहां प्रिंसिपल / वाइस प्रिंसिपल के रिक्त स्वीकृत पदों पर प्रतिनियुक्ति की जा सकती है। बता दें कि एनआईओएस यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग स्नातक से पूर्व स्तर यानी उच्च माध्यमिक स्तर कक्षा 12वीं तक के शिक्षार्थियों के ओपन स्कूल परीक्षा कार्यक्रम का संचालन करता है। शिक्षा निदेशालय (डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन) द्वारा जारी किए गए नोटिस में यह जानकारी दी गई है।

को-ऑर्डिनेटर को करने होंगे यह कार्य
लड़कियों और लड़कों के लिए नोडल केंद्र के संविदा समन्वयक (कॉन्ट्रैक्चुअल को-ऑर्डिनेटर) डीओई के एनआईओएस परियोजना से संबंधित सभी कार्यों के लिए जिम्मेदार होंगे। जिसमें एक सप्ताह में न्यूनतम "छह पीरियड्स" लेना, यह निरीक्षण करन कि क्या समय सारिणी के अनुसार कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं और यह देखना कि संबंधित स्कूलों में पहले से कार्यरत डीडीओ द्वारा शिक्षकों के "वेतन / पारिश्रमिक" का भुगतान समय पर किया जाता है या नहीं जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


अलग- अलग पारियों में देनी होगी ड्यूटी
सुबह की पारी के स्कूलों के लिए नोडल केंद्र समन्वयक सुबह सात बजे से दोपहर 1.30 बजे तक काम करेंगे और शाम की पारी के समन्वयक दोपहर 12.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक काम करेंगे। उनका समय सक्षम प्राधिकारी द्वारा आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें