राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य में 06 महीने की ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के लिए नर्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पाठ्यक्रम आयुष्मान भारत योजना - उप-स्वास्थ्य केंद्रों को स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (HWCs) के रूप में मजबूत करने की योजना के तहत शुरू किया गया है। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने और अंतिम परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का चयन उप-स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर बतौर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी किया जाएगा।