उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने सितंबर महीने में होने वाली नेशनल डिफेंस एकेडमी NDA/NA-II 2021 की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब इस एग्जाम को नवंबर महीने में कराया जा सकता है। वहीं, आयोग ने उम्मीदवारों को एक बार फिर से आवेदन के दौरान भरे गए एग्जाम सेंटर में बदलाव का भी मौका दिया है। बता दें कि NDA/NA-II के लिए पांच सितंबर को परीक्षा होनी थी लेकिन यूपीएससी ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इस परीक्षा को स्थगित कर दिया। अब नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी-II एग्जाम 2021 की परीक्षा 14 नवंबर को हो सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को चाहिए कि वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विज़िट करते रहें। इसके अलावा अभ्यर्थी सभी सरकारी भर्तियों के लिए होने वाली लिखित परीक्षाओं की पक्की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन करने के लिए सफलता पर मौजूद
फ्री ई-बुक डाउनलोड कर सकते हैं।
बदल सकते हैं एग्जाम सेंटर
अगर अपने भी NDA/NA-II Exam 2021 में आवेदन किया है और फॉर्म में जो एग्जाम सेंटर में भरा था उसमें बदलाव करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको उसे बदलने का मौका दिया जा रहा है। बता दें कि पूरे भारत में NDA/NA परीक्षाओं के लिए 75 एग्जाम सेंटर निर्धारित हैं इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी सुविधानुसार परीक्षा केंद्र का निर्धारण करने का एक और मौका दिया जा रहा है।
आज ही ज्वॉइन करें फ्री कोर्सेस
अगर आप घर बैठे फ्री में बैंक, पुलिस, एसएससी, रेलवे, एयरफोर्स, एनडीए, पॉलिटेक्निक, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते तो अभी
Safalta-app के जरिए चलाए जा रहे
फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां ऑनलाइन माध्यम से लाइव क्लासेस के जरिए प्रतियोगी छात्रों की तैयारी कराई जा रही है। साथ ही एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा तैयार किए गये सैकड़ों पीसीएफ नोट्स एकदम निशुल्क मुहैया कराए जा रहे हैं।