फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SSSC PET 2021: परीक्षा की घड़ी है नजदीक, 14 घंटे की महा मैराथन क्लास से होगी तैयारी कंप्लीट

सार

Safalta.com 27 जून को प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट  में आने वाले इतिहास, विज्ञान, पॉ़लिटी और अर्थव्यवस्था विषयों पर लगातार 14 घंटे की महा मैराथन क्लास आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
UPSSSC PET Exam 2021 - फोटो : Safalta Class Youtube Channel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) की तैयारी कर रहे हैं लेकिन बिना कोचिंग या किसी मार्गदर्शन में आपको अपनी तैयारी अधूरी लग रही है तो आपकी ये मुश्किल दूर करने के लिए Safalta ने एक मुहिम शुरू की है। यूपी में पहली बार हो रही इस परीक्षा को देखते Safalta  इसके सभी विषयों की तैयारी के लिए मैराथन क्लास चला रहा है। आपको बता दें कि Safalta  27 जून को प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट  में आने वाले इतिहास, विज्ञान, पॉ़लिटी और अर्थव्यवस्था विषयों पर लगातार 14 घंटे की महा मैराथन क्लास आयोजित कर रहा है। इसका मकसद अभ्यर्थियों को PET के लिए पूरी तरह तैयार करना है। इस महा मैराथन में अभ्यर्थियों को सिलसिलेवार तरीके से सभी जरूरी जानकारी दी जाएगी और उनके साथ सभी जरूरी टॉपिक्स व सवालों को डिस्कस किया जाएगा।
विज्ञापन


इस खास सेशन से कैसे जुड़ें 
ये महामैराथन 27 जून (रविवार) सुबह सात बजे से  रात नौ बजे तक चलेगी जिसमें सुबह सात बजे से 12 बजे तक राघवेंद्र सिंह सर इतिहास विषय की तैयारी कराएंगे, दोपहर 12 से तीन बजे तक सलिल सर विज्ञान, दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक राघवेंद्र सिंह सर पॉलिटी जबकि शाम छह बजे से रात नौ बजे तक शंशाक सर अभ्यर्थियों को भारतीय अर्थव्यवस्था विषय को पढ़ाएंगे। कोई भी अभ्यर्थी फ्री में इसका हिस्सा बन सकता है और PET के लिए खुद को पूरी तरह तैयारी कर सकता है। यहां आप टीचरों से सीधे जुड़कर सवाल भी पूछ सकते हैं और अपने डाउट्स भी क्लियर कर सकते हैं। अगर आप भी इस मैराथन क्लास से जुड़ना चाहते हैं तो आप सफलता के यूट्यूब के जरिए इस सेशन को ज्वॉइन कर सकते हैं। आप इस लिंक से भी सीधे सेशन से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें