फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं ये भर्ती परीक्षाएं, जानिए नई तिथि के बारे में

Fri, 21 May 2021 08:28 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

एमपीपीएससी की ओर से 2020 की राज्य अभियांत्रिकी यानी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा और 2019 की दंत शल्य चिकित्सक परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। ये परीक्षाएं जून 2021 में आयोजित होने वाली थीं।
 
विज्ञापन
mppsc - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग  MPPSC ने देशभर में COVID19 मामलों में वृद्धि के कारण ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। एमपीपीएससी की ओर से 2020 की राज्य अभियांत्रिकी यानी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा और 2019 की दंत शल्य चिकित्सक परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। ये परीक्षाएं जून 2021 में आयोजित होने वाली थीं।

विज्ञापन


जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे एमपीपीएससी की आधिकारिक साइट mppsc.nic.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। आयोग की ओर से नई परीक्षा तिथियों की घोषणा कोरोना संक्रमण के मामलों की समीक्षा के बाद की जाएगी।  आपकी सुविधा के लिए इस खबर में आधिकारिक अधिसूचना नोटिस का सीधा लिंक दिया गया है।

बता दें कि राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के साथ-साथ डेंटल सर्जन परीक्षा 2019 को भी स्थगित कर दिया गया है। वहीं, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा दूसरी बार स्थगित करनी पड़ी है। इससे पहले यह परीक्षा 30 मई, 2021 को आयोजित होने वाली थी, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। फिर, इसे 13 जून, 2021 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित करने के लिए निर्धारित किया गया था। लेकिन अब इसे फिर से स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

यह परीक्षा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, उज्जैन और सतना सहित राज्य भर के सात शहरों में आयोजित होने वाली थी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी, 2021 को शुरू हुई थी और 24 फरवरी, 2021 को समाप्त हुई थी। इस परीक्षा के जरिये मध्य प्रदेश सरकार से संबंद्ध विभिन्न विभागों में रिक्त इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े पदों पर भर्तियां की जाएंगी। संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 
 
विज्ञापन

इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के तहत इन पदों पर होनी है भर्तियां  
  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए बीई/बीटेक (सिविल)
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए बीई/बीटेक (इलेक्ट्रिकल)
  • बॅायलर इंस्पेक्टर ग्रेड के लिए बीई/बीटेक (मैकेनिकल, विद्युत संयंत्र, प्रोडक्शन, धातु विज्ञान)
  • बॅायलर इंस्पेक्टर ग्रेड के लिए बीई/बीटेक (मैकेनिकल, विद्युत संयंत्र, प्रोडक्शन, धातु विज्ञान)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें