फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPESB: मध्य प्रदेश आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभी इस लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 24 Sep 2024 10:59 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPESB ITI Training Officer Admit Card: एमपीईएसबी ने मध्य प्रदेश आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPESB ITI Training Officer Admit Card: मध्य प्रदेश परीक्षा बोर्ड (MPESB) ने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग भर्ती परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू हुई और 23 अगस्त को समाप्त हो गई। आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो 28 अगस्त को बंद हो गई थी। इस वर्ष बोर्ड 12 विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित कर रहा है।

इस दिन होगी परीक्षा
यह भर्ती परीक्षा 30 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगी और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। बोर्ड का लक्ष्य कुल 450 रिक्तियों को भरना है।

एडमिट कार्ड पर इन विवरणों को जरूर करें चेक
  • उम्मीदवार का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • आवेदन संख्या
  • रोल नंबर
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय (शिफ्ट)
  • परीक्षा केंद्र कोड सहित
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा हेतु निर्देश
विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाएं
  • अब एडमिट कार्ड टैब पर जाएं।
  • इसके बाद 'आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा- 2024' लिंक पर क्लिक करें
  • अब लॉगइन करने के लिए विवरण भरें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें