फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP High Court Recruitment 2021: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के हजार से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sun, 14 Nov 2021 02:51 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri MP High Court Recruitment 2021: इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास सीपीसीटी का स्कोरकार्ड भी होना चाहिए।
विज्ञापन
MP High Court Recruitment 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका सामने आया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट www.mphc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2021 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 तक रखी गई है। उम्मीदवार इससे पहले ही आवेदन कर दें, आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने के कारण दिक्कत आ सकती है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास सीपीसीटी का स्कोरकार्ड भी होना चाहिए। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 1255 रिक्त पदों पर नियुक्ती की जाएगी। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। वहीं उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा की बात करें तो यह 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।  

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 30 नवंबर 2021
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 30 दिसंबर 2021

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए पदों की संख्या

1. स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए- 108 पद
2. स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए- 205 पद 
3. स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के लिए- 11 पद
4. असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए- 910 पद
5. असिस्टेंट ग्रेड 3 (अंग्रेजी) के लिए- 21 पद

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए परीक्षा और चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। उम्मीदवारों से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी और इसमें प्राप्त अंकों को परिणाम बनाने की प्रक्रिया के दौरान नहीं गिना जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 तक है। उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका एक प्रिंट अपने पास रख लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें