फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahila Mate Recruitment 2021: मनरेगा में कार्यरत महिला मेट कर्मचारियों को मिलेगी अवकाश लेने की सुविधा, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स   

सार

Mahila Mate Recruitment 2021: मनरेगा कार्य के कुशल संचालन के लिए कार्यरत महिला कर्मचारियों को अब बिना मानदेय में कटौती किए हुए त्योहारों में अवकाश मिल सकता है। 
 
विज्ञापन
Mahila Mate Recruitment 2021 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के काम-काज को सुचारु रूप से संचालित करने और मनरेगा कर्मियों के समस्त लेखा-जोखा को व्यवस्थित ढंग विभागीय स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रत्येक ग्राम सभा में एक महिला मेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा हाल ही में जारी एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनकी संख्या में इजाफा करते हुए प्रदेश सरकार ने 25 हजार महिला मेट कर्मचारियों की और तैनाती की है। 

विज्ञापन


इन पदों में काम करने वाली महिला अभ्यर्थियों को मानदेय के रूप में प्रतिमाह 9 हजार रुपये का मासिक वेतन भी दिया जाता है लेकिन संविदा पर काम करने वाले इन उम्मीदवारों को अवकाश लेने पर वेतन नहीं दिया जाता था। इसलिए आज इस संबंध में कुछ खास जानकारी साझा करने जा रहे हैं जो मनरेगा कर्मियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।इसके अलावा अगर अभ्यर्थी महिला मेट पदों से जुड़ी कोई भी अन्य जानकारी पाना चाहते हैं तो ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करने के लिए उम्मीदवार आज ही सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री FREE Current Affairs - Download Now  को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

 
क्या अवकाश से जुड़ी जानकारी 
ग्रामीण इलाकों में मनरेगा कार्य की देखरेख व मजदूरों का समस्त डेटा तैयार करने की जिम्मेदारी महिला मेट की होती है। ऐसे में यह एक जिम्मेदारी भरा काम होता है। लेकिन संविदा पर कार्य करने की वजह से इन्हें अवकाश की समस्या फेस करनी पड़ती थी। अगर कर्मी द्वारा अवकाश लिया भी जाता था तो उस दिन का वेतन कर्मचारी को नहीं मिलता था। 
विज्ञापन


इसके अलावा मनरेगा में कार्यरत अभ्यर्थियों को त्योहारों की छुट्टी नहीं मिलती थी। लेकिन अब इस नियम में परिवर्तन करते हुए मनरेगा कर्मियों को त्योहारी अवकाश दिया जाएगा व महिला मेट पदों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों का माह में निर्धारित अवकाश लेने पर वेतन कटौती नहीं होगी। इसके लिए जल्द ही एक माह में आएगी एचआर पॉलिसी लागू की जाने वाली है जिसके तहत आकष्मिक अवकाश 24 दिन और चिकित्सकीय अवकाश 12 दिन मिलेगा।

करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी 
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें