उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस के मोटर परिवहन शाखा के अंतर्गत आरक्षी के पदों में आवेदन मंगाए जा रहे हैं। यूपीपीबीपीपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इन पदों की कुल संख्या 32 बताई जा रही है। जिनमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन विभागीय परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में यूपी पुलिस में कार्यरत इच्छुक और पात्र जवान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती के तहत सभी जिलों, इकाइयों, और पीएसी वाहिनियों के आरक्षी चालकों और मुख्य आरक्षी चालकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो नियम-5 (ग) में तथा उल्लिखित पात्रता शर्ते पूरी करते हों। इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के प्लाटून कमांडर पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9,534 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन कर रखा है, जल्द ही उनकी लिखित परीक्षा का ऐलान किया जा सकता है इसलिए अगर उम्मीदवार यूपी-SI एग्जाम के कंप्लीट कोर्स का रीविजन और अपनी परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं, तो अभी सफलता के FREE UP Police SI Course की सहायता ले सकते हैं।
इन पात्रताओं को करना होगा पूरा
उत्तर प्रदेश पुलिस मोटर परिवहन शाखा में मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन के 32 रिक्त पदों पर विभागीय भर्ती कराई जा रही हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न पात्रताओं को पूरा करना होगा।
- भर्ती वर्ष के प्रथम दिवस को पांच वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली हो।
- वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण में असफल न पाए गए हो।
- अभ्यर्थियों की सर्विस रोकी न गई हो।
- दो या दो से अधिक लघु दंड न मिले हों।
- अभ्यर्थी के विरुद्ध कोई प्रतिकूल प्रविष्टि न हो।
ये भी पढ़ें: UP Police SI Salary, ग्रेड पे और अन्य बेनिफिट्स