उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा लगभग 25,000 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती की तैयारी हो रही है। इस भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है। इसके लिए यूपीपीआरपीबी ने राज्य सरकार को 25,000 सिपाही (कॉन्स्टेबल) पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी भेजा था। इस भर्ती के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। पिछली सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना होगा जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण शामिल होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा परीक्षा की कंप्लीट तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे UP Police Constable Online Classes- Join Now की मदद ले सकते हैं।
यूपी सिपाही भर्ती 2021 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। महिला व पुरुष दोनों के लिए इस बार ये ही उम्र सीमा रहेगी। शैक्षणिक योग्यता के लिए 10वीं एवं 12वीं पास के सर्टिफिकेट मांगे जा सकते हैं। अधिसूचना आने के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी।
यूपी पुलिस में कांस्टेबल व पीएसी के सिपाही पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लगभग 30 हज़ार से 40 हज़ार रुपये प्रतिमाह का अनुमानित मासिक वेतन प्राप्त दिया जाता है। जिसमें 7वें पे-कमीशन के अनुसार अन्य भत्ते जैसे यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जो इसे एक बेहद आकर्षक सरकारी नौकरी बनाते हैं।
यूपी पुलिस विभाग में भर्ती पाने के लिए चार चरणों से उम्मीदवारों को गुजरना होगा। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड और मेडिकल परीक्षा अभ्यर्थियों को देनी होगी। सभी चार चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम योग्यता सूची में शामिल होने की जगह मिलेगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा वर्ष 2018 में कुल 49,568 पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं। इन पदों पर सिपाही नागरिक पुलिस के 31,360 व सिपाही प्रादेशिक आर्मड कान्सटेबुलरी (पीएसी ) जवानों के 18,260 पद भी शामिल थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यूपीपीआरपीबी की ओर से सिपाही नागरिक पुलिस भर्ती का आयोजन किया जाता है तो इसमें पीएसी जवानों की संख्या भी शामिल हो सकती है। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड के जरिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: कांस्टेबल परीक्षा में ऐसे करेंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जायेंगे
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी पात्र माने जाते हैं जबकि सिपाही आर्मड कॉन्स्टेबुलरी के पदों पर आवेदन करने के लिए मात्र पुरुष उम्मीदवारों को पात्र माना जाता है। इन पदों पर महिला अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाता है।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।