कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों के पास 23 जनवरी 2022 तक आवेदन करने का मौका है। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू की थी। बताया गया है कि आयोग ने इस भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करने की सलाह दी है।SSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जा सकती है। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता के SSC Online Coaching Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।
पूछे जा सकते हैं किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न :
CGL भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न पदों पर काम करने का मौका मिलता है। इसलिए इस भर्ती में अभ्यर्थियों से SSC की अन्य भर्तियों की तुलना में थोड़े कठिन प्रश्न पूछे जाते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के CBT 1 में पूछे जाने वाले जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस तथा अंग्रेजी टॉपिक्स के प्रश्न जरूरी शैक्षणिक योग्यता के स्तर यानी ग्रैजुएशन के स्तर के होंगे। गौरतलब है की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का ग्रैजुएट होना आवश्यक है। वहीं, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड टॉपिक के प्रश्न दसवीं के स्तर के होंगे।
सफल होने के लिए चरण चरण की परीक्षाओं में लेना होगा हिस्सा :
इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए चार चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT 1 में हिस्सा लेना होगा, जिसमें 200 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन तथा सांख्यिकी (जूनियर सांख्यिकी अधिकारी के लिए) एवं वित्त और अर्थशास्त्र (AAO के लिए) से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200 अंको का होगा। तीसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा और इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट / डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) में हिस्सा लेना होगा।
यह भी पढ़ें:
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।