UP SI Recruitment: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
उत्तर प्रदेश एसआई भर्ती परीक्षा में कुल 3,6170 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 9534 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 9072 सब इंस्पेक्टर के पद के लिए हैं, 23 फायर ऑफिसर-2 के लिए और 484 प्लाटून कमांडर के लिए हैं। इस हिसाब से पदों के कुल 3.5 गुना (महिलाओं के श्रेणी में 4 गुना) अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफल किया गया है।
UP SI Recruitment: क्या होगी अगली प्रक्रिया?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से लिखित एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह प्रक्रिया राज्य के जोनल मुख्यालयों के जनपदों मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में आयोजित की जाएगी। प्रक्रिया 25 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की जाएगी। किसी भी नई जानकारी के लिए इस पर नजर बनाकर रखें।
UP SI Recruitment: क्या होंगे पीएसटी के मानक?
ऊंचाई
- सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - न्यूनतम 168 सेमी
- एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 160 सेमी
सीना
- सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी
- एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- ना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी
शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियम
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए - 28 मिनट में 4.8 किमी की दौड़
- महिला उम्मीदवारों के लिए - 16 मिनट में 2.4 किमी की दौड़