तुरंत भरें फॉर्म, नजदीक है अंतिम तिथि
जेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार 7 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4002 रिक्तियों को भरना है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 1 जनवरी, 2024 तक आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सेवारत पुलिस कर्मियों और एसपीओ तथा स्वयंसेवी होम गार्ड (वीएचजी) के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी-1, एसटी-2 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये का शुल्क लागू है। इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवांए तुरंत आवेदन कर दें।
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीएसटी और पीईटी में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पंजीकरण करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।