फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC Answer Key 2021: जेकेपीएससी ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, यहां देखे डिटेल

Mon, 13 Dec 2021 05:51 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKPSC Answer Key 2021: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव (एआरके) पद की लिखित परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस पर आपत्ति उठाने के लिए 15 दिसंबर, 2021 की शाम 5 तक का समय है।
 
विज्ञापन
कर्नाटक पीजीसीईटी उत्तर कुंजी 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव  (एआरके) पद की लिखित परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर उम्मीदवार जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों के पास अंतरिम उत्तर कुंजी को लेकर किसी भी तरह की आपत्ति हैं, तो उनके पास 15 दिसंबर, 2021 को शाम 5 बजे तक अपनी आपत्तियां भेजने का अवसर है। जेकेपीएससी की सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता (एआरके) पदों पर नियुक्ति के लिए 12 दिसंबर को एक सत्र में परीक्षा का आयोजन किया गया था। आयोग की तरफ से परीक्षा केंद्रों में सभी कोविड-19 से जुड़े दिशा-निर्देशों के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था।


जेकेपीएससी उत्तर कुंजी 2021 को ऐसे करें डाउनलोड करने के चरण

आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
अब नए सेक्शन में जाएं।
उम्मीदवारों को अब उस अधिसूचना पर  "सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता के पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन, 2021 - अंतरिम उत्तर कुंजी।" पर क्लिक करना होगा। 

विज्ञापन

एक नया पीडीएफ खुल जाएगा। 
विज्ञापन

पीडीएफ में लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी होगी।
उम्मीदवारों को पाठ्यपुस्तक प्रश्न संख्या और श्रृंखला ए, बी, सी और डी उत्तर कुंजी मिलेगी।
उम्मीदवार उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। 

आपत्ति उठाने के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा

जेकेपीएससी द्वारा जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्ति उठाने से पहले उम्मीदवार सभी दिशा निर्देशों को अच्छी तरह से अधिसूचना में जरूर पढ़ें। आपत्ति जताते हुए उम्मीदवारों को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति उठाते समय, उन्हें उसी के साथ उन दस्तावेजों को भी भेजना होगा, जो उनकी आपत्ति को सत्यापित कर रहे हैं। आपत्ति सही हुई तो उम्मीदवारों को शुल्क वापस किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Police Constable Recruitment: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 की संशोधित आंसर की जारी, यहां देखें डिटेल
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें