राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 की संशोधित उत्तर कूंजी को जारी कर दिया है। कांस्टेबल जनरल और कांस्टेबल चालक के पदों की संशोधित आंसर की को अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
संशोधित उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर, 2021 रात 11:59 बजे तक है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2019 भर्ती के अंतिम परिणाम व आंसर की पूरी तरह से उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर आधारित होगी। सिपाही भर्ती की परीक्षा, राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6 से 8 नवंबर, 2021 के दौरान आयोजित हुई थी। कांस्टेबल जनरल और कांस्टेबल चालक के कुल 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के तहत होगा। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और एक साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उत्तर कुंजी से जुड़ी अधिसूचना के लिए यहां पर
क्लिक करें।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2019 उत्तर कुंजी को ऐसे करें डाउनलोड
राजस्थान राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध 'नवीनतम अधिसूचना' अनुभाग पर जाएं।
होम पेज पर 'आंसर की करेक्शन फॉर कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2019' पर क्लिक करें।
लॉग इन करने के लिए रोल नंबर और आवेदन नंबर जैसे जानकारी दाखिल करें।
उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
स्वयं के प्रश्न पत्रों के आधार पर दर्ज कराएं आपत्तियां
अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह खुद के प्रश्न पत्रों के संदर्भ में ही अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं। उनकी स्वयं के प्रश्न पत्रों के तहत आपत्तियों को स्वीकार किया जाएगा। किसी अन्य उम्मीदवार के प्रश्न पत्रों की पर आपत्ति दर्ज कराएं तो वह अस्वीकार्य होगी। पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए लगातार राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर लगातार अपडेट जानने के लिए देखते रहें।