Jharkhand HC Recruitment 2024: आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयुसीमा में छूट दी गई है। बी.सी.-I और बी.सी.- II के लिए ऊपरी आयुसीमा 37 वर्ष है। महिला उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयुसीमा 38 वर्ष (अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बी.सी.-I और बी.सी.-II) और एसटी महिला के लिए 40 वर्ष है। अधिक विवरण के लिए अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
Jharkhand HC Recruitment 2024: शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए, अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की स्टेनोग्राफी गति और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की टाइपिंग गति होनी चाहिए।