रिक्ति विवरण
झारखंड उच्च न्यायालय के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 399 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 397 रिक्तियां झारखंड राज्य के सिविल न्यायालयों में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पद के लिए हैं और 2 रिक्तियां न्यायिक अकादमी झारखंड, रांची में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए हैं।
परीक्षा तिथि
अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए कौशल परीक्षा 18 से 22 जून तक रांची, झारखंड में आयोजित होने वाली है।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाएं।
- अब मुखपृष्ठ पर उपलब्ध 'भर्ती' टैब पर जाएं।
- इसके बाद इंग्लिश स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड कर लें।
- अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।