इसरो भर्ती 2024 रिक्ति विवरण
यह भर्ती अभियान 224 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- वैज्ञानिक/इंजीनियर: 5
- तकनीकी सहायक: 55
- वैज्ञानिक सहायक: 6
- पुस्तकालय सहायक: 1
- तकनीशियन-बी/ड्राफ्ट्समैन बी: 142
- फायरमैन ए: 3
- रसोइया: 4
- लाइट व्हीकल ड्राइवर ए: 6
- हेवी व्हीकल ड्राइवर ए: 2
इसरो भर्ती 2024 आवेदन शुल्क
वैज्ञानिक, इंजीनियर-एससी, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक पदों के लिए आवेदन करने के लिए 250 का गैर-वापसीयोग्य आवेदन शुल्क लिया जाएगा। हालांकि, प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में, सभी उम्मीदवारों को पहले 750 का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग शुल्क केवल लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को वापस किया जाएगा।
तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी, कुक, फायरमैन-ए, हल्के वाहन चालक-ए और भारी वाहन चालक-ए के लिए 100 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, शुरुआत में सभी उम्मीदवारों को 500 का भुगतान करना होगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
