आज के समय में रेलवे की नौकरी युवाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यहां युवाओं के लिए सबसे ज्यादा भर्तियां निकलती हैं जो सेंट्रल गर्वमेंट के अंतगर्त आती हैं। बता दें कि रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है क्योंकि इन दिनों भारत सरकार और रेल मंत्रालय के उपक्रम डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी DFCCIL ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बता दें कि इन दिनों DFCCIL में 1074 पदों पर भर्तियां चल रही हैं इस भर्ती के में आवेदन करने की अंतिम तारीख पहले 23 मई निर्धारित थी जिसे कोरोना महामारी के कारण बढ़ाकर 23 जुलाई 2021 कर दिया गया है। ऐसे में इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अब 23 जुलाई तक DFCCIL की ऑफिशियल साइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि कोई उम्मीदवार अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी व कंप्लीट रिवीजन करना चाहता है तो उसे जल्द से जल्द Safalta द्वारा चलाए जा रहे फ्री Safalta Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जहां सभी सब्जेक्ट्स की अलग-अलग क्लास संबंधित विषय के अनुभवी फैकल्टी के जरिए मुहैया कराई जा रही है।
किन-किन पदों पर कितनी हैं वैकेंसी
पद का नाम कुल संख्या
जूनियर मैनेजर 111
एक्जेक्यूटिव. 442
जूनियर एक्जेक्यूटिव 521
कुल. 1074
चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर आधारिक लिखित परीक्षा
प्रमाणपत्रों की जांच
साक्षात्कार
मेडिकल परीक्षण
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे रेलवे, UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक एयरफोर्स ग्रुप- ‘X’ & ‘Y’, NDA/NA, CDS, AFCAT, जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको आज ही Safalta द्वारा चलाए जा रहे फ्री Safalta Class को ज्वॉइन कर लें जहां प्रत्येक विषय की अलग-अलग क्लासेस संबंधित विषय के अनुभवी फैकल्टी के जरिए चलाई जा रही हैं। इसके अलावा इन दिनों एक खास मैराथन क्लास का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें सुबह से लेकर शाम तक PET में पूछे जाने वाले सभी सब्जेक्ट्स की शानदार निशुल्क तैयारी कराई जा रही है।