फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy INCET: इंडियन नेवी में होगी 910 पदों पर भर्ती, नौसेना ने जारी की अधिसूचना; पढ़ें विवरण

Wed, 13 Dec 2023 11:58 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Navy INCET Recruitment: इंडियन नेवी ने विभिन्न कमांड के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ा विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Navy INCET Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Navy INCET Recruitment: भारतीय नौसेना ने चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट सहित विभिन्न कमांड के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। नौसेना ने इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - joinIndiannavy.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2023 रात 11.59 बजे तक है।

रिक्ति विवरण

भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय नौसेना में कुल 910 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है -
  • ट्रेड्समैन मेट (पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान) - 610 रिक्तियां
  • चार्जमैन (गोला बारूद कार्यशाला और फैक्टरी) - 42 रिक्तियां
  • सीनियर ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंस्ट्रक्शन, कार्टोग्राफिक और आर्मामेंट) - 258 रिक्तियां

जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे पद-वार पात्रता, आयु सीमा, शारीरिक आवश्यकताएं, वेतनमान, आरक्षण/छूट, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 295 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनके आवेदनों की स्क्रीनिंग और उसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें