एडमिट कार्ड कब होगा जारी?
20 जनवरी, 2024 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी, 2024 को जारी किया जाएगा। परीक्षा होने के बाद 20 फरवरी, 2024 को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
पात्रता मापदंड
संबंधित उम्मीदवार के पास भारतीय दूतावास की तरफ से पुष्टि की गई प्राथमिक चिकित्सा योग्यता होनी चाहिए। जो उस देश में चिकित्सा व्यवसायी के रूप में नामांकन के लिए एक मान्यता प्राप्त योग्यता हो, जिसमें उक्त योग्यता प्रदान करने वाला संस्थान स्थित है।
आवेदन शुल्क कितना है?
आपको आवेदन के लिए 7080 रुपये (6000 रुपये परीक्षा शुल्क/ 1080 रुपये जीएसटी @18%) का शुल्क देना होगा।