अधिसूचना में कहा गया है, "अप्रत्याशित तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से 10-14 सितंबर 2024 को निर्धारित INCET 01/2024 को रद्द कर दिया गया है। नया परीक्षा कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।"
बता दें कि एमटीएस (मंत्रालयिक) पदों के लिए रिक्तियों की संख्या भी 16 से बढ़ाकर 69 कर दी गई है। भरे जाने वाले रिक्तियों की कुल संख्या 794 है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए थे। इस परीक्षा के लिए अब नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाना है। मंत्रालय द्वारा नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
- मल्टी टास्किंग स्टाफ - 16 पद
- फायरमैन - 444 पद
- ट्रेड्समैन मेट - 161 पद
- कीट नियंत्रण कार्यकर्ता - 18 पद
- फायर इंजन ड्राइवर - 58 पद
- कुक - 9 पद
- चार्जमैन (विभिन्न विषय) - 29 पद
- वैज्ञानिक सहायक - 4 पद
- ड्राफ्ट्समैन (निर्माण) - 2 पद