फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CMS 2024: 23 सितंबर से शुरू होगा यूपीएससी सीएमएस परीक्षा का साक्षात्कार, आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम

Tue, 10 Sep 2024 03:42 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CMS 2024 Interview Schedule Out: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के साक्षात्कार दौरा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। व्यक्तित्व परीक्षण 23 सितंबर से शुरू होगा।
 
विज्ञापन
UPSC CMS 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CMS 2024 Interview: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMSE 2024) के परिणाम 30 जुलाई को जारी किए थे। आयोग ने यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के साक्षात्कार दौर का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में योग्य घोषित किए उम्मीदवारों को 23 सितंबर, 2024 से शुरू होने वाले साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।

विज्ञापन

 

UPSC CMS E-Summon Letter: जल्द जारी होगा ई-समन पत्र

साक्षात्कार दो पालियों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सुबह 9 बजे और दोपहर 1 बजे के सत्र निर्धारित हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए ई-समन पत्र जल्द ही उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in. और upsconline.in. से यूपीएससी सीएमएस साक्षात्कार समन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि जिस उम्मीदवार ने निर्धारित तिथि और समय के भीतर डीएएफ जमा नहीं किया है, उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उस उम्मीदवार को कोई ई-समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।"
 
विज्ञापन

1739 उम्मीदवार होंगे साक्षात्कार में शामिल

अधिसूचना में 1,739 उम्मीदवारों के लिए व्यक्तित्व परीक्षण कार्यक्रम, उनके रोल नंबर, साक्षात्कार तिथि और सत्र सहित प्रदान किया गया है। शेष उम्मीदवारों के लिए कार्यक्रम जल्द ही अपलोड किया जाएगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी, जो द्वितीय/स्लीपर श्रेणी के ट्रेन किराए तक सीमित है।

भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 827 चिकित्सा अधिकारियों को भरना है। आयोग ने 14 जुलाई को यूपीएससी सीएमएस परीक्षा आयोजित की और 30 जुलाई को परिणाम घोषित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें