फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post GDS Merit List: जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट, यहां जाने कैसे डाउनलोड कर सकेंगे सूची

Mon, 12 Aug 2024 01:16 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

India Post GDS Merit List 2024: भारतीय डाक जीडीएस मेरिट लिस्ट 2024 इंडिया पोस्ट द्वारा indiapost.gov.in पर जारी की जाएगी। भारतीय डाक ग्रामीण रिजल्ट, मेरिट लिस्ट तिथि और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
विज्ञापन
भारतीय डाक प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India Post GDS Merit List 2024: भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/डाक सेवक के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट यानी indiapost.gov.in पर 12 जुलाई से 05 अगस्त 2024 तक आमंत्रित किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन जमा कर दिया है, वे जल्द ही अपना परिणामों देख सकेंगे।
विज्ञापन


इन प्रदेशों की मेरिट लिस्ट होगी जारी 
मेरिट लिस्ट इंडिया पोस्ट द्वारा जारी की जाएगी। आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी की जाएगी।

 

India Post GDS की Merit List 2024 ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार मेरिट लिस्ट जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 1: भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
चरण 2: परिणाम टैब पर क्लिक करें और उस राज्य का चयन करें जिसके लिए आपने आवेदन किया है।
चरण 3: इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।
चरण 4: परिणाम का प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम 2024 अवलोकन
अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका के माध्यम से भर्ती से संबंधित विवरण देख सकते हैं:
 
संस्था का नाम डाक विभाग, भारत सरकार
पोस्ट का नाम Gramin Dak Sevak (GDS), BPM, and ABPM
कुल पोस्ट 44228
परिणाम तिथि जल्द ही
आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें