फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari 2023: आयकर विभाग में निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक भर सकतें हैं फॉर्म

Sat, 30 Sep 2023 02:18 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Government Jobs: आयकर विभाग में युवाओं के पास नौकरी का मौका है। इनमें इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित कई पद हैं। उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Income Tax Department Recruitment: प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, अहमदाबाद के कार्यालय ने आयकर निरीक्षक, कर सहायक और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर नौकरी निकाली है। इनमें इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, मल्टी टास्किंग स्टाफ और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट incometaxgujarat.com पर  01 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

Income Tax Recruitment शैक्षणिक योग्यता

आयकर विभाग गुजरात में कुल 59 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें टैक्स असिस्टेंट और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 10वीं पास का सर्टिफिकेशन होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना जरूर पढ़ लें।

 Income Tax Recruitment आयुसीमा

आयकर विभाग गुजरात में भर्ती के लिए सभी पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। वहीं इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है।

विज्ञापन

Income Tax Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • आयकर निरीक्षक के 02 पद

  • कर सहायक के 26 पद

  • मल्टी टास्किंग स्टाफ के 31 पद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें