IIT Kanpur Recruitment: कुल पद और रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सहायक परामर्शदाता, जूनियर असिस्टेंट (पुस्तकालय) और प्रशासनिक/तकनीकी पदों की कुल 85 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है:
- रजिस्ट्रार - 1 पद
- डिप्टी रजिस्ट्रार - 5 रिक्तियां
- असिस्टेंट काउंसलर - 6 रिक्तियां
- असिस्टेंट रजिस्ट्रार - 6 रिक्तियां
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 2 रिक्तियां
- हॉल प्रबंधन अधिकारी - 4 रिक्तियां
- मेडिकल ऑफिसर - 2 रिक्तियां
- सेफ्टी ऑफिसर - 1 पद
- जूनियर तकनीकी अधीक्षक - 8 रिक्तियां
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 3 रिक्तियां
- जूनियर तकनीकी अधीक्षक (अनुवाद) - 1 रिक्ति
- जूनियर सेफ्टी ऑफिसर - 4 रिक्तियां
- जूनियर अधीक्षक - 11 रिक्तियां
- वरिष्ठ पुस्तकालय सूचना सहायक - 3 रिक्तियां
- जूनियर असिस्टेंट - 5
- जूनियर तकनीशियन - 18 रिक्तियां
- जूनियर असिस्टेंट (लाइब्रेरी) - 5 रिक्तियां
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और/या एक विशेषज्ञ पैनल के समक्ष सेमिनार/प्रस्तुति शामिल हो सकती है, जिसके बाद चयनित पद के आधार पर लिस्टिड उम्मीदवारों के लिए एक व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पद-वार पात्रता, वेतनमान, आरक्षण/छूट, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक आवश्यकताएं और बाकी की डिटेल्स अच्छे से देख लें।