IBPS SO Result 2023: विशेषज्ञ अधिकारियों के 710 पदों पर भर्ती
आईबीपीएस द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (IBPS SO) यानी विशेषज्ञ अधिकारियों के 710 पदों के लिए के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम 17 जनवरी, 2023 को जारी किया गया है। उम्मीदवारों को आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम (IBPS SO Prelims Result) 2023 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि जैसे लॉग इन विवरण की आवश्यकता होगी। परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह बाद स्कोर कार्ड और कट-ऑफ जारी किया जाएगा।
IBPS SO Prelims 2023 स्कोर कार्ड
IBPS SO 2023 परिणाम की घोषणा के एक सप्ताह के बाद आईबीपीएस एसओ स्कोर कार्ड 2023 प्रकाशित करेगा। स्कोर कार्ड के माध्यम से, उम्मीदवार अपने अंकों का विवरण भी देख सकेंगे। आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2023 लॉग इन विवरण का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है।
IBPS SO Prelims 2023 कट ऑफ
आईबीपीएस एसओ कट ऑफ 2023 की घोषणा आईबीपीएस द्वारा परिणाम की घोषणा के बाद की जाएगी, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि आईबीपीएस जनवरी 2023 में आईबीपीएस एसओ कट ऑफ 2023 जारी करेगा। कट ऑफ परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता अंक है। वे सभी उम्मीदवार जो आईबीपीएस एसओ कट ऑफ क्लियर करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो 29 जनवरी, 2023 को निर्धारित है।