APSC CCE 2022 Notification: असम लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के लिए आवेदन करने और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि क्रमश: 10 फरवरी और 12 फरवरी है।
यह परीक्षा का संशोधित शेड्यूल है। इससे पहले आवेदन की शुरुआत 26 दिसंबर 2022 से होकर 26 जनवरी 2023 तक होना था। लेकिन इसमें अब संशोधन कर दिया गया है और रिवाज्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। जहां उन्हें विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
APSC CCE Age Limit आयु सीमा
असम लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 913 रिक्तियों को भरने के लिए है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 1 जनवरी, 2022 को 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Educational Qualification शैक्षिक योग्यता
असम लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत में केंद्रीय या राज्य विधानमंडल के एक अधिनियम द्वारा शामिल किसी भी विश्वविद्यालय या संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित अन्य शैक्षिक संस्थानों या विश्वविद्यालय अनुदान की धारा 3 के तहत एक विश्वविद्यालय के रूप में घोषित की गई डिग्री होनी चाहिए।
Application Fee आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य / भूतपूर्व सैनिक (सामान्य) श्रेणी के आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि 150 रुपये पूर्व सैनिकों सहित अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / एमओबीसी के उम्मीदवारों को देना होगा। पूर्व सैनिकों सहित महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
Selection Process चयन प्रक्रिया
असम लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) और मुख्य परीक्षा (लिखित और साक्षात्कार) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।