फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB Clerk Mains Exam: आरआरबी बैंक क्लर्क मेंस परीक्षा कल, यहां पढ़ें लास्ट मिनट तैयारी के टिप्स

Fri, 15 Sep 2023 07:57 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS RRB Clerk Mains Exam: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 2023 कल यानी 16 सितंबर को आयोजित होने वाली है। परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवार आखिरी मिनट में कैसे करें अपनी तैयारी, यहां पढ़िए ये खबर...
विज्ञापन
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS RRB Clerk Mains Exam Tips: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की तरफ से पूरे भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) क्लर्क मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 कल यानी 16 सितंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा क्लर्क के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का यह दूसरा भाग है। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा संपन्न हो चुकी है।

विज्ञापन

IBPS RRB Clerk Mains ऐसे करें आखिरी मिनट में तैयारी 

  • अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानने और अपनी खुद की योजना बनाएं।

  • परीक्षा से पहले आखिरी दिनों के दौरान, मॉक टेस्ट की संख्या कम से कम करें। 

  • तनाव न लें क्योंकि इससे परीक्षा में उम्मीदवारों का प्रदर्शन खराब हो सकता है।

  • अपनी तैयारी पर विश्वास रखें और परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें।

  • पहले प्रयास में जो प्रश्न आसान लगे उन्हें हल करें। 

  • परीक्षा देते समय टाइम मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखें, जिसे सभी प्रश्नों को हल किया जा सके।

  • प्रश्नों को सावधानीपूर्वक हल करें और उनका विश्लेषण करें, चीजों पर अनुमान न लगाएं।

  • परीक्षा में प्रश्नों का चयन करते समय बहुत सावधान रहना चाहिए। 

  • किसी विशेष सेक्शन या प्रश्न में अधिक समय न लगाएं।

 

IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा पैटर्न

आईबीपीएस आरआरबी मेन्स पेपर में पांच खंड होते हैं। इनमें रीजनिंग क्वांटिटेटिव, एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी/हिंदी भाषा और कंप्यूटर ज्ञान शामिल है। सभी खंडों को हल करते समय बहुत सावधानी बरतें।  

विज्ञापन

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। दोनों ही ऑनलाइन टेस्ट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें