मध्यप्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 26 जून से प्रारंभ हुई थी, जबकि ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक थी। आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक थी। जबकि परीक्षा 12 अगस्त से शुरू हुई थी। इसका प्रवेश पत्र 07 अगस्त को जारी किया गया था।
मध्यप्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 7411 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।