एक जून से 21 जून 2023 तक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान भी एक जून से 21 जून, 2023 तक किया जा सकता है। प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (पीईटी) 17 जुलाई से 22 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी।
वहीं, ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त 2023 में आयोजित की जाएगी। जबकि इसका रिजल्ट अगस्त या सितबंर में जारी हो सकता है। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा सितंबर के महीने में आयोजित की जानी है। हालांकि अभी तिथियों की जानकारी नहीं साझा की गई है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और द्विव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, ई चालान और डेबिट कार्ड से किया जा सकता है।
आयु-सीमा
बैंक क्लर्क के पद पर नौकरी के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 28 साल की बीच होनी चाहिए। वहीं, पीओ के पद पर 18 से 30 साल की उम्र सीमा निर्धारित की गई है। जबकि सीनियर मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए 21 साल से 40 के बीच की उम्र होनी चाहिए।