इस भर्ती के लिए आवेदक 09 जून से 28 जून 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। परीक्षा 25 जुलाई को दो पारियों में आयोजित होने वाली है। पहली पारी सुबह 9 बजे से 11 बजे और दूसरी पारी दोपहर तीन बजे और शाम 5 बजे तक होगी।
जिन उम्मीदवार ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ जूलॉजी / गणित / कृषि सहित उत्तीर्ण की है, वे MPPEB ADDET 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसके साथ ही 17 वर्ष से 28 वर्ष की आयु के बीच वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। यह परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य में स्थित विभिन्न कॉलेजों में पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है।