फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IB ACIO: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी भर्ती के लिए आवदेन शुरू, 900 से अधिक पद हैं खाली

Sun, 26 Nov 2023 03:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IB ACIO Grade 2 Recruitment: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड- II/कार्यकारी पदों पर भर्ती के पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार डिटेल पढ़कर नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
IB Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय ने IB ACIO ग्रेड 2/ कार्यकारी भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड- II/कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई थी। पंजीकरण प्रक्रिया कल, यानी 25 नवंबर से शुरू हुई है जोकि 15 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पद और पात्रता

यह भर्ती अभियान संगठन में 995 पदों को भरेगा। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

IB Vacancy आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 450 रुपये और एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

Intelligence Bureau vacancy वेतन

आईबी एसीआईओ भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों का मूल वेतन 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये के बीच होगा। उम्मीदवारों को डीए, एसएसए, एचआरए, टीए इत्यादि जैसे अन्य लाभ भी मिलेंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • MHA की आधिकारिक वेबसाइट - mha.gov.in पर जाएं।
  • व्हाट्स न्यू सेक्शन पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर उपलब्ध IB ACIO ग्रेड 2/एग्जीक्यूटिव परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अकाउंट में लॉगइन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें