फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF Recruitment 2021: भारतीय वायुसेना में निकली है भर्ती, दसवीं पास अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन

सार

भारतीय वायुसेना ने ग्रुप C सिविलियन के 174 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर अभ्यर्थी विज्ञापन जारी होने की तारीख से एक माह के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
वायु सेना के जवान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना के साथ काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल वायुसेना ने ग्रुप C सिविलियन के 174 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी किया है। यह विज्ञापन विभिन्न वायु सेना स्टेशनों पर मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), स्टोर कीपर, कुक, कारपेंटर, पेंटर, सुपरिंटेंडेंट और मेस स्टाफ जैसे पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया है। इन पदों पर अभ्यर्थी विज्ञापन जारी करने की तारीख से एक माह के भीतर तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं।

किन पदों पर निकली है भर्ती :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कुल 174 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन पदों में मल्टी टास्किंग स्टाफ के 103 पद, हाउस कीपिंग स्टाफ के 23 पद, लोअर डिवीजन क्लर्क के 10 पद, स्टोर कीपर के 6 पद, कुक के 23 पद, कारपेंटर के 3 पद, पेंटर के 2 पद, सुपरिंटेंडेंट के 3 पद और मेस स्टाफ के 1 पद शामिल है।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

●कारपेंटर और पेंटर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होने के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

विज्ञापन

●कुक के पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (मैट्रिक) के साथ कैटरिंग में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा और ट्रेड में 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
●मल्टी टास्किंग स्टाफ, हाउस कीपिंग स्टाफ और मेस स्टाफ के पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। 
●लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होने के साथ-साथ कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। 
विज्ञापन

●स्टोर कीपर के पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास और अधीक्षक (स्टोर) के पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। 
●साथ ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
अपने आने वाले IAF परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें    

 

कैसे कर सकते हैं आवेदन :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को  ऑफलाइन मोड में आवेदन जमा करना होगा। वायुसेना द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रिक्तियों और योग्यता के अनुसार अपनी पसंद के वायु सेना स्टेशन पर ऑफलाइन मोड में आवेदन जमा करना होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनका आवेदन आखिरी तारीख से पहले संबंधित वायुसेना स्टेशन को प्राप्त हो जाना चाहिए।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप SSC GD, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट एवं अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और भरिए तरक्की की नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें