IAF AFCAT 2023 दो पारियों में होगी प्रवेश-परीक्षा
इंडियन एयर फोर्स की वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा के तहत पहली पारी का पेपर सुबह 9.45 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पारी का पेपर दोपहर 2.45 बजे से शाम 4.45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। IAF एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट आदि विषयों से संबंधित शामिल होंगे।