परीक्षा विवरण
एचएसएससी ग्रुप डी सामान्य पात्रता परीक्षा 21 और 22 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 03 बजे से शाम 4:45 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें पांचवें विकल्प को चिह्नित करने के लिए पांच मिनट शामिल होंगे। परीक्षा चंडीगढ़ और हरियाणा के विभिन्न शहरों, जिलों में आयोजित की जाएगी।