फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari 2023: इस अस्पताल में नॉन फैकल्टी पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Wed, 11 Oct 2023 04:03 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Jobs: एम्स राजकोट ने ग्रुप 'ए', 'बी' और 'सी' नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
jo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sarkari Naukari 2023 AIIMS Rajkot: एम्स राजकोट में ग्रुप 'ए', 'बी' और 'सी' नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर या रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30 दिन के भीतर है। विज्ञापन 07 अक्तूबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था।

विज्ञापन

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सहायक प्रशासनिक अधिकारी, आहार विशेषज्ञ, सहायक लॉन्ड्री पर्यवेक्षक और अन्य पदों सहित कुल 133 रिक्तियों को भरना है।

AIIMS Jobs आवेदन शुल्क

अनारक्षित/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये है। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1500 रुपये है। बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

विज्ञापन

AIIMS Rajkot Bharti ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें