हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एचएसएससी पुरुष कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा 2021 के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो हरियाणा पुलिस पुरुष कांस्टेबल उत्तर कुंजी की प्रतीक्षा कर रहे थे, वे इसे अब आधिकारिक वेबसाइट – hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उसी पर आपत्ति उठाने की चैलेंज विंडो खोल दी गई है।
एचएसएससी उत्तर कुंजी 2021 उस परीक्षा के लिए है जो कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से 02 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है जिसमें सभी को उत्तर कुंजी जारी करने की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि इस प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2021 है।