HPSC PGT Recruitment 2023: कुल पद
हरियाणा लोक सेवा आयोग के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 4473 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) पदों को भरना है। इनमें मेवात कैडर के लिए 19 विभिन्न विषयों के लिए 613 पद हैं और बाकी हरियाणा के लिए 3863 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया hpsc.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। इन पदों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
एचपीएससी पीजीटी मेवात कैडर के लिए कुल पद :
- रसायन विज्ञान - 38 पद
- वाणिज्य - 07 पद
- कंप्यूटर साइंस - 78 पद
- अर्थशास्त्र - 07 पद
- अंग्रेजी - 73 पद
- ललित कला - 17 पद
- भूगोल - 01 पद
- हिंदी - 70 पद
- इतिहास - 53 पद
- गृह विज्ञान - 01 पद
- गणित - 65 पद
- संगीत - 03 पद
- शारीरिक शिक्षा - 45 पद
- भौतिकी - 24 पद
- राजनीति विज्ञान - 47 पद
- मनोविज्ञान - 01 पद
- समाजशास्त्र - 02 पद
- उर्दू - 21 पद
- जीवविज्ञान - 60 पद
एचपीएससी पीजीटी हरियाणा कैडर के लिए कुल पद :
- वाणिज्य - 180 पद
- कंप्यूटर विज्ञान - 1633 पद
- ललित कला - 580 पद
- इतिहास - 220 पद
- संगीत - 80 पद
- गणित- 250 पद
- शारीरिक शिक्षा - 680 पद
- राजनीति विज्ञान - 240 पद
HPSC PGT Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। सभी महिला/एससी/बीसी-ए/बीसी-बी/ईएसएम/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये है। वहीं महिला समेत अन्य आरक्षित श्रेणियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
HPSC PGT Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती के लिए चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, विषय परीक्षण का ज्ञान और शारीरिक साक्षात्कार/वाइवा के आधार पर किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में चयनित होने के बाद उम्मीदवार को 47 हजार 400 रुपये से लेकर 1 लाख 51 हजार 100 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
HPSC PGT Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- इसके होमपेज पर “advertisement” पर क्लिक करें।
- फिर पीजीटी हरियाणा/मेवात पदों (विषय के अनुसार) के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें औरसभी जानकारी और दस्तावेजों की जानकारी भरें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।