फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dental Hygienist Recruitment 2023: डेंटल हाइजीनिस्ट के करीब 300 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Fri, 30 Jun 2023 03:51 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Dental Hygienist Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 30 जून 2023 से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Dental Hygienist Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dental Hygienist Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार 30 जून 2023 से शुरू कर दी है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 20 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पदों की संख्या

डेंटल हाइजीनिस्ट पद के लिए फीस भुगतान और आवेदन पत्र में संशोधन कराने की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तहत दंत स्वास्थ्य सेवा विभाग में डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए कुल 288 रिक्तियों को भरना है। इसमें दंत स्वास्थ्य विज्ञानी ( Dental Hygienist) के कुल 264 पद और 24 पदों (विशेष चयन) को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 288 है, जिसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

आयु-सीमा

डेंटल हाइजीनिस्ट पद पर आवेदन के लिए आयु सीमा 01 जुलाई, 2023 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दंत स्वास्थ्य में डिप्लोमा होना चाहिए। पदों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश राज्य डेंटल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए।  

आवेदन शुल्क

डेंटल हाइजीनिस्ट पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। यह सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को देना होगा। बता दें कि मुख्य परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें अलग से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसका भुगतान मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले करना होगा।

वेतनमान

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग की तरफ से दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाइजीनिस्ट) और दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाइजीनिस्ट) विशेष चयन के तहत इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 9300 रुपये से 34800 रुपये वेतन ग्रेड पे 4200 लेवल 6 के तहत मिलेगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।

  • अब डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण करें और पद के लिए अपनी पात्रता जांचें।

  • आवेदन के साथ आगे बढ़ें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें