फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC HCS Pre Result: हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2021 के परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 10 Aug 2022 10:38 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC HCS Pre Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सिविल सेवा, 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई, 2022 को किया गया था।
विज्ञापन
HPSC HCS Pre Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC HCS Pre Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग/HPSC ने राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2021 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम बीती रात 09 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया....

विज्ञापन

HPSC HCS Pre Result: कब हुई थी परीक्षा?
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सिविल सेवा, 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में आयोजित की गई थी। आयोग ने बताया है कि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद जारी किया गया है। 

HPSC HCS Pre Result: क्या होगा अगला चरण?
जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा का आयोजन अक्तूबर महीने में किया जाना निर्धारित है। इसके विस्तृत शेड्यूल को जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन

HPSC HCS Pre Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के सेक्शन में जाएं।
  • अब यहां दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम एक पीडीएफ के रूप में आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे
  • यहां Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें