फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC PGT Result 2024: एचपीएससी पीजीटी भर्ती के विषय ज्ञान परीक्षण का परिणाम जारी, 3069 पदों पर होगा चयन

Fri, 27 Sep 2024 10:45 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC PGT Result 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने विषय ज्ञान परीक्षा के लिए पीजीटी परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। भूगोल, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहित विषयों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
HPSC PGT Result 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC PGT Result 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विषय ज्ञान परीक्षा के लिए पीजीटी के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (hpsc.gov.in) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3069 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग (शेष हरियाणा और मेवात कैडर के लिए) के तहत भूगोल, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के परिणाम जारी किए गए हैं। 

आयोग ने विभिन्न विषय में पीजीटी यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों पर भर्ती के लिए 13 और 14 सितंबर 2024 परीक्षा का आयोजन किया था। इंटरव्यू में सफल रहे उम्मीदवारों के रोल पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, आयोग ने नोटिस में कहा कि आरक्षित श्रेणी के लिए कोई पद उपलब्ध नहीं है, तो उस श्रेणी के उम्मीदवारों पर सामान्य श्रेणी के तहत विचार किया जाएगा, बशर्ते वे शुल्क की आवश्यकता को छोड़कर सभी आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।  

विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर " एचपीएससी विषय ज्ञान परीक्षा पीजीटी परिणाम 2024" के लिंक पर क्लिक करें। 
  • सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी। 
  • अपना परिणाम देखने के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें