फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HARTRON 2023: हरियाणा में प्रोग्रामर-वेब डिजाइनर सहित कई पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Fri, 20 Oct 2023 06:36 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HARTRON Recruitment 2023: हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड की तरफ से कई पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HARTRON Recruitment 2023: हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड में सिस्टम विश्लेषक, प्रोग्रामर, नेटवर्क इंजीनियर, जूनियर प्रोग्रामर, वेब डिजाइनर और नेटवर्क सहायक पदों पर भर्ती चल रही है। अगर आप हरियाणा के रहने वाले हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए एक मौका है।

विज्ञापन

हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड में भर्ती के लिए पंजीकरण 19 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hartron.org.in पर जाएं और 02 नवंबर 2023 से पहले अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें।

HARTRON रिक्तियों का विवरण 

हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड में 210 पदों पर भर्ती की जानी है। पदों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • सिस्टम विश्लेषक 22 पद

  • प्रोग्रामर 58 पद

  • नेटवर्क इंजीनियर 12 पद

  • जूनियर प्रोग्रामर 85 पद

  • वेब डिज़ाइनर 03 पद

  • नेटवर्क सहायक 33 पद

शैक्षणिक योग्यता

हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा/डिग्री/पीजी (प्रासंगिक अनुशासन) होना चाहिए

विज्ञापन

HARTRON चयन प्रक्रिया

बोर्ड द्वारा आयोजित टेस्ट और अन्य प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती परीक्षा केवल आईडीडीसी, अंबाला और एचएमएसडीसी, गुरुग्राम केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  • लिखित परीक्षा

  • टाइपिंग टेस्ट (यदि आवश्यक हो)

  • दस्तावेज सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षण
     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें