फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JIPMER Recruitment: जिपमेर में कई पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Fri, 20 Oct 2023 05:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JIPMER Recruitment: जिपमेर में कई पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
jobs - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JIPMER Recruitment: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) की तरफ से ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अगर आप भी इच्छुक हैं तो JIPMER की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

JIPMER परीक्षा विवरण

जिपमेर भर्ती अभियान के तहत कुल 97 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 19 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर, 2023 तक है। परीक्षा का हॉल टिकट 24 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। जबकि भर्ती परीक्षा 02 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।

रिक्तियों का विवरण

जिपमेर में ग्रुप ए, ग्रुप बी और सी के तहत 97 पदों पर भर्ती होनी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • ग्रुप ए: 31 पद

  • ग्रुप बी: 61 पद

  • ग्रुप सी: 5 पद

JIPMER आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी के लिए 1200 रुपये आवेदन शुल्क है। पीडब्लूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट शामिल होगा। यह पुडुचेरी, दिल्ली/एनसीआर, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम, तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, वेल्लोर, बेंगलुरु (बैंगलोर), राजमहेंद्रवरम (राजमुंदरी), तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, कोच्चि, कोज़ीकोड, कोल्लम और कन्नूर या कोई अन्य स्थान जैसा निदेशक, जिपमर द्वारा तय किया गया हो में आयोजित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें